इन्दौर (ईएमएस) पुलिस ने इन्दौर हथियारों की डिलीवरी देने आएं एक सिकलीगर कोई चेकिंग के दौरान पकड़ा और उसके पास से छः देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार सूर्यदेव नगर चेकिंग पाइंट के पास से राजवीर पिता उजागरसिंह निवासी ग्राम ओझर जिला बड़वानी के वाहन को रोका और तलाशी ली तो उसके पास 6 देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस मिले। हथियार और कारतूस की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह जानकारी निकाल रही है कि वह ये हथियार कहां से लेकर आया था और इंदौर में किसे देने वाला था। पुलिस को मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। आनंद पुरोहित/ 16 मार्च 2026