क्षेत्रीय
16-Mar-2026


दमोह (ईएमएस)। जिला प्रशासन दमोह के निर्देशानुसार 24 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से शासकीय पॉलीटेकनिक महाविद्यालय में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में आने वाली संभवतः कम्पनियों में यथा मेयरली मदरसन आटोमोटिव लाईटिग अहमदाबाद, जयभारत मारूति लिमि.सानंद अहमदाबाद, माहले इंजिन कम्पोनेन्टर्स इंडिया प्रा.लिमि.पीतमपुर, केप्सटन सिक्यूरिटी सर्विस हैदराबाद, वाई.एस.एफ पीथमपुर इंदौर, वर्धमान यार्न मंडीदीप, प्रतिभा स्पेन्टेक्स, हेडलवर्ग सीमेंट इंडिया प्राई.लिमि.नरसिंहगढ, गोल्डी सोलर प्राई.लिमि.नानाबोरसारा गुजरात शामिल हैं। जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता 8 वीं,10 वीं एवं 12 वीं से स्नातक, स्नोकोत्तर, आई.टी.आई.फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रीकल्स, आदि पॉलीटैकनिक डिप्लोमा, मेकेनिकल, टूल, डाय, इलेक्ट्रीकल्स, कम्प्यूटर इत्यादि से उत्तीर्ण हैं, वे अपनी अंकसूची की फोटो कापी, मोबाईल नंबर,समग्र आई.डी.के साथ उपस्थित हो सकते है। ऐसे इच्छुक आवेदक अपना रजिस्ट्रेशन पंपलेट पर दिए गए क्यू.आर.कोड को स्किन कर पंजीयन अवश्य करें एवं रोजगार मेले में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते है। ईएमएस / : 16 मार्च 2026