दमोह (ईएमएस)। जिले की गाइड लाइन वर्ष 2026-27 की बैठक जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उप जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा उपरांत निर्धारित विहित प्रक्रिया अनुसार जिले के आम नागरिकों से आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त किये जाने के निर्देश दिये गये। जिला पंजीयक एवं संयोजक जिला मूल्यांकन समिति ने वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित गाइड लाईन 21 मार्च 2026 आमजन से आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित किये हैं। निर्धारित तिथि उपरांत आपत्ति, सुझाव प्राप्त नहीं किये जायेंगे। प्रस्ताव का अवलोकन जिला पंजीयक कार्यालय दमोह एवं संबंधित मुख्यालय उपपंजीयक कार्यालय दमोह, पथरिया, हटा, तेन्दूखेड़ा, बटियागढ़ एवं जबेरा में कार्यालयीन समय में किया जा सकेगा। ईएमएस / : 16 मार्च 2026