क्षेत्रीय
16-Mar-2026


दमोह (ईएमएस)। दमोह जिले की 51 मदिरा दुकानों के कुल 22 समूहों के निष्पादन के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सभी समूहों को संबंधित पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है, जिससे इच्छुक आवेदक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने ऑफर प्रस्तुत कर सकें। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक 17 मार्च को शाम 04 बजे तक अपने ऑफर ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। इसके बाद उसी दिन शाम 4:05 बजे से टेंडर खोलने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय, दमोह से प्राप्त की जा सकती है। ईएमएस / : 16 मार्च 2026