क्षेत्रीय
17-Mar-2026
...


मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई के पश्चिमी उपनगर दहिसर (पूर्व) में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर दोपहिया वाहन चला रहे एक 28 साल के डिलीवरी बॉय को एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया। सड़क दुर्घटना के कारण हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1.15 बजे हुई। समीर शेख (28) वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के उत्तरी हिस्से में दहिसर चेक नाके के पास स्कूटर से जा रहे थे, तभी एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शेख को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय, डंपर चालक मौके से फरार हो गया। शेख को सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें कांदिवली स्थित बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।