- सोना 1,56,700 के पार, चांदी 2.61 लाख के करीब नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में मजबूत तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों धातुओं ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की और दिनभर ऊंचे स्तर पर बने रहे। एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल वायदा कॉन्ट्रैक्ट 1,155 रुपये की तेजी के साथ 1,56,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछला बंद भाव 1,55,736 रुपये था। इस समय यह कॉन्ट्रैक्ट करीब 1,004 रुपये की बढ़त के साथ 1,56,740 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,56,996 रुपये का उच्च और 1,56,675 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस वर्ष अब तक सोना 1,80,779 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है। वहीं चांदी के वायदा भाव में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर मई कॉन्ट्रैक्ट 4,925 रुपये की बढ़त के साथ 2,61,457 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। पिछला बंद भाव 2,56,532 रुपये था। कारोबार के दौरान यह करीब 2,165 रुपये की तेजी के साथ 2,61,457 रुपये पर बना रहा। दिन में चांदी ने 2,55,701 रुपये का उच्च और 2,58,338 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्च स्तर छू चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी में मजबूती का रुख बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोना 5,012.20 डॉलर प्रति औंस पर खुला और बढ़त के साथ 5,028.10 डॉलर तक पहुंच गया। वहीं, चांदी 80.92 डॉलर पर खुलकर 81.53 डॉलर प्रति औंस तक कारोबार करती दिखी। सतीश मोरे/17मार्च ---