व्यापार
16-Mar-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को भारतीय रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ ही 92.27 पर बंद हुआ। सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.43 पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच विदेशी पूंजी की भारी निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से घरेलू मुद्रा दबाव में है। देशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में अस्थिर माहौल से रुपया और टूटा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.44 प्रति डॉलर पर खुला और अपने अब तक के सबसे निचले स्तर के करीब 92.43 प्रति डॉलर पर कारोबार करता रहा जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की गिरावट दिखाता है। रुपया शुक्रवार को रिकॉर्ड निचले स्तर 92.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 99.98 पर रहा। ईएमएस 16 मार्च 2026