- सोलर सिस्टम के लिए फायर ब्रिगेड की विशेष एडवाइजरी झाँसी (ईएमएस ) सोलर पैनल की सफाई में सावधानी: आपकी सतर्कता ही सुरक्षा है अब धीरे-धीरे आम जनमानस के अंदर सोलर एनर्जी के प्रति झुकाव बढ़ता जा रहा है और ज्यादातर लोग बढ़ते विद्युत बिलों के कारण अपने घर में सोलर प्लांट लगवा रहे हैं। लेकिन उनको अपने घर में सोलर प्लांट लगवाते वक्त कुछ सावधानियां भी बरतना चाहिए नहीं तो यह सुविधा उनके लिए एक हादसे का भी कारण बनती है। सब्सिडी मिलने के कारण काफी लोग अपने घर में सोलर पैनल लगवा तो लेते हैं लेकिन उसके रखरखाव एवं सफाई के मामले में सावधानी नहीं बरतते हैं। फायर ब्रिगेड के विशेषज्ञ अधिकारी ने इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है इस एडवाइजरी के अनुसार सोलर पैनल की सफाई करते समय हमेशा यह बात याद रखें कि उसमें सदेव करंट प्रवाहित होता है।और कई बार यह करंट हादसे का कारण बन जाता है और लोग इसमें अपनी जान भी दे बैठते हैं। उनका कहना है की सफाई करते समय गीले कपड़े का प्रयोग कतई ना करें क्योंकि इससे करंट जल्दी पकड़ता है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बताते हैं कि सोलर पैनल की सफाई बहुत जरूरी है। जितना यह साफ रहेंगे उतनी अच्छी इससे ऊर्जा जनरेट हो सकेगी। अपने सोलर सिस्टम में मॉड्यूल ऑटो क्लिनिक सिस्टम जरूर लगवाना चाहिए। इसके अलावा अच्छी क्वालिटी का सोलर पैनल लगवाए, उन्हें ठीक तरह से इंस्टॉल करवा कर वायर आदि की फिटिंग उचित तरीके से कराएं। अगर सोलर पैनलमें कहीं से भी तार कटे-फटे नजर आ रहे हैं तो तुरंत एक्सपर्ट को बुलाकर ठीक कराएं,सोलर पैनल की सफाई करते समय सबसे पहले इनवर्टर को बंद कर दें,एसी और डीसी डिस्कनेक्ट स्विच को बंद कर दें इससे पैनल को साफ करते समय बिजली का झटका लगने का खतरा कम हो जाता है। सभी स्विच बंद करने के बाद पैनल को पानी और एक मुलायम कपड़े या स्पंज से साफ कर सकते हैं। किसी भी तरह के कठोर रसायन या पदार्थ का इस्तेमाल न करें सफाई पूरी करने के बाद ही सभी स्विच को उसी क्रम में चालू करें जिस क्रम में शुरुआत में उन्हें बंद किया गया था। यह कुछ सावधानियां है जो अपने सोलर सिस्टम के साथ हर व्यक्ति को अपनानी चाहिए। राज किशोर राय मुख्य अग्निशमन अधिकारी झांसी, का कहना है की अच्छी क्वालिटी का सोलर पैनल दुर्घटना से बचाता है और इसकी सफाई में सावधानी जरूर बरतनी चाहिए वरना दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। इसी प्रकार गर्मियों में ऐसी व कूलर चलाने से पहले अपने घरों की वायरिंग चेक कराएं और अधिक लोड होने पर उसे तुरंत स्वीकृत कराएं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। सतर्कता आपके और आपके परिवार को सुरक्षित रखती है। शरद शिवहरे /ईएमएस /17मार्च