प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित जबलपुर, (ईएमएस)। व्यवसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर एवं म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल तथा महाकौशल विज्ञान परिषद, जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान दिवस-2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में विज्ञान में महिलाए:विकसित भारत की प्रगति की प्रेरक शक्तिविषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का मोटिवेशनल व्याख्यान के पश्चात पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रथम दिवस में छात्र छात्राओं द्वारा मॉडल,रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ सहभागिता किए।तीनों विधाओं का मूल्यांकन के पश्चात पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि प्रो एसपी गौतम प्रांताध्यक्ष महाकौशल विज्ञान परिषद ने रामायण एवं महाभारत काल से महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विशिष्ठ अतिथि विज्ञान विषय संकायाध्यक्ष प्रो राकेश बाजपेई ने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को बताया कि देश के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अग्रणी पंक्ति में बनती जा रही है। बायोसाइंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो एस एस संधू ने छात्र छात्राओं के प्रतियोगिता में की गई मेहनत की सराहना की है। विशेष व्याख्यान डॉ राकेश सक्सेना पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक एम पी सी एस टी,भोपाल ने बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं को रिसर्च हेतु सरकार की अनेक योजनाओं से शोध हेतु प्रेरित किया जा रहा है जिस से विकसित भारत में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान बन सके। मॉडल प्रतियोगिता में नित्या त्रिपाठी ने प्रथम, मोनिका गौतम एवं राज यादव ने द्वितीय तथा दीप्ति सिंह बिसेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्राची दहायत ने प्रथम, शुभा मिश्रा एवं खुशी पटेल ने द्वितीय तथा रचना मिश्रा एवं प्रियंका आशीष खरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइंटिफिक रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका आशीष खरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि माखन लोढ़ी, निकिता मरकाम द्वितीय तथा दिव्या लोढ़ी, दीपमाला शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में कुल 62 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रो रीता भंडारी पूर्व प्राचार्य ओ एफ के कालेज, डॉ. मीनल दुबे, डॉ.प्रदीप विश्वकर्म,डॉ दीपक रजक, सुश्री जोहफिशा मंसब अंसारी, सुश्री रविता सिंह,डॉ हरीश यादव, श्री नंद यादव एवं श्रीमती सविता पठारिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ मीनल दुबे एवं आभार प्रदर्शन डॉ अजय मिश्रा ने किया। सुनील साहू / मोनिका / 17 मार्च 2026/ 06.37