राज्य
जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी थाना अतंर्गत सतपुला ब्रिज के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटने पर मौत हो गई| अज्ञात व्यक्ति की उम्र लगभग 55 वर्षीय बताई गई है| रेलवे स्टेशन ट्रेक मैनटेनर अभिषेक सिंह परिहार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी के प्रयास किये जा रहे हैं। सुनील साहू / मोनिका / 18 अप्रैल 2026/ 06.12