क्षेत्रीय
18-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) जेसीआइ ग्वालियर की बोर्ड मीटिंग हुई, जिसमें अगले माह 18 अप्रैल को होने वाले 61वीं चार्टर नाइट एवं 34वें ग्वालियर रत्न अलंकरण की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से युवा प्रतिभागियों की प्रविष्टियां आमंत्रित की जाएंगी तथा हर वर्ष 10 विभिन्न श्रेणियों में ग्वालियर रत्न एवं युवा प्रतिभा सम्मान प्रदान कर शहर की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य वक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि ग्वालियर रत्न अलंकरण अध्याय का एक प्रतिष्ठित एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।