क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। कैलाश मान सरोवर यात्रा से लौटे बादशाही अखाड़ा के सरदार कुलवेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में एक लाख रूपये का चेक भेंट कर सम्मानित किया। कुलवेन्द सिंह नाथुला दर्रा मार्ग से कैलाश मान सरोवर यात्रा करने वाले प्रथम सिख है। उन्होने सरकार के व्यवस्था की सराहना करते हुये बताया कि उनकी टीम में उत्तर प्रदेश से 6 सदस्य थे और विपरीत परिस्थितियों में भी यात्रा सुखद रही। उन्होेने युवा पीढी का आवाहन किया कि वे युवा अवस्था में धार्मिक स्थानों की यात्रा करें इससे उनके जीवन में रचनात्मक बदलाव आयेगा। उन्होने बताया कि लोक भवन में कैलाश मान सरोवर सेवा समिति के अध्यक्ष के.के. सिंह और आनन्द पाल निवेडिया, डा. आर.एस. भदौरिया ने उत्तर प्रदेश से कैलाश मान सरोवर की यात्रा करने वाले 555 यात्रियाें का स्वागत कर उत्साह बढाया। ईएमएस / 18 मार्च 26