क्षेत्रीय
18-Mar-2026


मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई के कुर्ला इलाके में एक युवक को 30 से 40 फेरीवालों द्वारा बेरहमी से पीटने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह लड़ाई मामूली झगड़े पर हुई। उधर गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी रमजान ईद के मौके पर कुर्ला में बड़ी संख्या में हॉकरों ने बिना इजाज़त के अपना कारोबार लगा रखा है। ऐसे में, जब पैदल चलने की जगह नहीं है, तो कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास आकाश टॉकीज इलाके में मारपीट की घटना हुई। घायल युवक का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीन महीने में यह दूसरा हमला है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी मारपीट की ऐसी ही घटना सामने आई थी। इसलिए अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि पुलिस और महानगरपालिका प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करेगा। संजय/संतोष झा- १८ मार्च/२०२६/ईएमएस