जबलपुर, (ईएमएस)। मझौली में रहने वाले एक युवक पर उसकी ही पत्नी ने सुनार के साथ मिलकर उसके 32 तोला सोने के जेवर हड़पने का आरोप लगाते हुए सोना वापस न मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है। इस संबंध में मझौली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में धनी की कुटिया अधारताल में रह रही मझौली रामनगर निवासी रेखा राय ने लिखित शिकायत दी है कि उसके घर की आर्थिक परिस्थितियों के कारण वह एवं उसके पति शशिकांत साहू ने प्रहलाद सोनी के यहां वर्ष 2023 में आर्थिक तंगी के कारण 32 तोला सोने के जेवर के एवज में पैसे लिये थे। इसके बाद वर्ष 2025 में 7 लाख 24 हजार रूपये की राशि वापस करने वह प्रहलाद सोनी के घर गई। जहां प्रहलाद सोनी ने बताया कि शशिकांत साहू आपके सभी जेवर ले गये हैं। इस पर पति शशिकांत साहू से पूछा तो उसने बताया कि उसने प्रहलाद सोनी से जेवर नहीं लिया है। बाद में 1 लाख रूपये उसने लिया था, इसके बाद वह प्रहलाद सोनी के पास कई बार जेवर लेने गई। महिला के मुताबिक उसके पति और सुनार प्रहलाद सोनी ने साथ मिलकर दोनों ने उसके सोने के जेवर को हड़प लिये हैं। अब जेवर मांगने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस द्वारा महिला की लिखित शिकायत जांच के दौरान रेखा राय उसके पति शशिकांत साहू, प्रहलाद सोनी के कथन लेख किये गये। रेखा राय द्वारा दस्तावेज नोटरी शपथ पत्र की छायाप्रति पेश की गई। कथन एवं दस्तावेज के अवलोकन पर आरोपी शशिकांत साहू एवं प्रहलाद सोनी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। अजय पाठक / मोनिका / 18 मार्च 2026/ 03.02