राज्य
18-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई लिस्ट करते हुए उनके वकील को अगली तारीख पर मुख्य याचिका पर दलीलें पेश करने का निर्देश दिया। अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस केस की सुनवाई लिस्ट कर दी है। कोर्ट ने उनके वकील को अगली तारीख पर मेन पिटीशन पर दलीलें रखने का निर्देश दिया है, साथ ही उनकी अंतरिम बेल 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/18/मार्च /2026