18-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। आधारताल थानान्तर्गत हाउसिंग बोर्ड कालोनी महाराजपुर में एक निजी वाहन एजेंसी में काम करने वाले युवक के सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिये। आधारताल पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि हाऊसिंग बोर्ड कालोनी महाराजपुर निवासी सौरभ मिश्रा ईमलई देवरी पनागर में जूपीटर वैगन लिमिटेड कंपनी में काम करता है। गत 28 जनवरी को वह परिवार को लेकर दोपहर लगभग डेढ़ बजे सिहोरा गया था। 29 जनवरी को दोपहर ढाई बजे जब वह वापस घर आया तो देखा कि मेनगेट का ताला लगा था वहीं दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर सामान फैला हुआ था। किचिन में रखे डब्बे के अंदर रखे जेवर एक मंगलसूत्र, चांदी की बिछिया, चांदी की पायल, एक जोड़ी झुमकी व नगदी 38 हजार रूपए गायब थे। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरो की फूटेज देखने पर पता चला कि घटना को 29 जनवरी की दरग्यानी रात अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है। चोर कैमरे की रिकार्डिंग में घर के अंदर दाखिल होने के बाद कुछ देर बाद हाथों में सामान लेकर बाहर निकलते दिखायी दे रहे हैं।