18-Mar-2026
...


राजगढ़(ईएमएस)l गत दिवस जिला जेल आगर मालवा में जेलर हीरालाल परमार के मार्गदर्शन में डॉ आयुष मालवीय,मेल नर्स अमन, पीसी राहुल शर्मा, विहान स्टाफ से श्री गौतम, टेक्निशियन शेर सिंह और दीपक की टीम द्वारा बंदियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया l इस दौरान 112 बंदियों की टीबी एक्सरे जांच की गई, जिनमें से दो बंदी में टीबी के लक्षण पाए गए l इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 115 बंदियों की एचआईवी सहित अन्य जांच की l इस अवसर पर जेलर श्री परमार और डॉ मालवीय ने सभी बंदियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी दिशा निर्देश दिए l इस मौके पर जेल स्टाफ भी मौजूद रहा ल निखिल/राजगढ़/18/3/2026