जबलपुर, (ईएमएस)। तिलवारा थाना अतंर्गत शास्त्रीनगर चौक के पास पुरानी रंजिश पर दो बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया| तिलवारा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कबीरमठ क्रेसर बस्ती तिलवारा निवासी 23 वर्षीय करन बर्मन गत रात लगभग 8.30 बजे अपने साथी प्रहलाद विश्वकर्मा की बाईक में बैठकर सगड़ा चाय पीने गया था जहां से घर वापस आते समय शास्त्रीनगर चौक के पास अनुराग ठाकुर और राज वासनिक स्कूटी से आए और पुरानी रंजिश पर गालीगलौज करते हुए अनुराग ठाकुर ने उस पर चाकू से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 18 मार्च 2026