ग्वालियर ( ईएमएस ) | नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनकेप) के तहत ग्वालियर शहर में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल, सहायक यंत्री अमित गुप्ता, मनीष यादव, रामबाबू दिनकर, पवन शर्मा, राकेश कश्यप, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अपर आयुक्त के कक्ष में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत शहर के वायु प्रदूषण के नियंत्रण के लिये किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शहर में एनकेप के तहत चल रहे कार्यों को मार्च अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए तथा जो नए कार्य स्वीकृत हुए हैं उनको शीघ्र चालू कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनको यूसी सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों दिए।