क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | मुरार नदी में चल रहे कार्यों को लेकर अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  बैठक में अपर आयुक्त श्री तोमर ने मुरार नदी में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप मुरार नदी के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में नोडल अधिकारी श्री महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल, नोडल अधिकारी विधि अनूप लिटोरिया, सहायक यंत्री यशवंत मैकले सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।