मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को भारतीय रुपया 50 पैसे की गिरावट के साथ ही 92.87 पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पू्ंजी की निरंतर निकासी से घरेलू मुद्रा दबाव में है इसी से रुपये में गिरावट आई है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती एवं अमेरिकी मुद्रा में तेजी से भी मुद्रा पर दबाव डाला। हालांकि, निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले की प्रतीक्षा में सतर्कता बरत रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.35 प्रति डॉलर पर खुला। फिर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.87 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 50 पैसे की गिरावट दिखाता है। रुपया सोमवार को 92.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ईएमएस 18 मार्च 2026