इन्दौर (ईएमएस) स्टेट बार काउंसिल के आगामी 12 मई को चुनाव होने वाले हैं जिसके चलते वकीलों में सरगर्मियां तेज हो गई है वहीं चुनाव शुल्क में बढ़ोतरी के विरोध में वकीलों की इस संवैधानिक संस्था के चुनाव हाइकोर्ट पहुंच गए हैं। बता दें कि आगामी 12 मई को होने चुनाव में विभिन्न पदों हेतु दावेदार उम्मीदवारों के नामांकन शुल्क में 5 गुना वृद्धि की गई है जिसके खिलाफ ही हाइकोर्ट में याचिका दायर की गई है। एडवोकेट नितिन सिंघ भाटी के माध्यम से दायर इस याचिका में कोर्ट को बताया गया है कि गत चुनाव में नामांकन शुल्क केवल 25 हजार रुपए था, जो इस बार बढ़ाकर सवा लाख रुपए कर दिया गया है। यह वृद्धि 5 गुना है, जिससे उम्मीदवारों पर आर्थिक भार बढ़ेगा। याचिका पर शीघ्र सुनवाई की उम्मीद है। ज्ञात हो कि स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्यों हेतु चुनाव होना है। इसमें 7 पद महिलाओं के लिए हैं। चुनाव के लिए प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। आनंद पुरोहित/ 19 मार्च 2026