इन्दौर (ईएमएस) अपराजिता महिला संघ एवं महू थाना पुलिस के तत्वावधान में पटेल मैरिज गार्डन ग्राम गांगलियाखेड़ी में पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें थाना प्रभारी बड़गोंदा प्रकाश वास्कले ने महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट एवं महिला उत्पीड़न जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया पर्यटन स्थलों पर सतर्कता एवं जागरूकता से महिला सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए। इस अवसर पर सहायक उपनिरीक्षक डाबर मैडम ने महिला हिंसा, अत्याचार, उत्पीड़न एवं सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं हेल्प लाइन की जानकारी दी। आनंद पुरोहित/ 19 मार्च 2026