-975, 1205 और 500 रुपए के टारगेट वाले 3 शेयर नई दिल्ली (ईएमएस)। शेयर बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव के बीच विश्लेषक कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में निवेश का अवसर देख रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ स्टॉक्स में अब तेजी के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं और निवेशक इन्हें अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं। विशेषज्ञ के अनुसार प्रीमियर एनर्जीज अब तेजी की ओर बढ़ता दिख रहा है। स्टॉक ने 720–750 रुपए के स्तर पर मजबूत सहारा लिया और वहां से अच्छी रिकवरी की है। चार्ट पर ऊपर की ओर रुख स्पष्ट दिखाई दे रहा है और खरीदारी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। विश्लेषक का सुझाव है कि इसे लगभग 870 रुपए के स्तर पर खरीदा जा सकता है। जोखिम प्रबंधन के लिए स्टॉप लॉस 815 रुपए पर रखना उचित रहेगा, जबकि टारगेट प्राइस 975 रुपए निर्धारित किया गया है। एथर इंडस्ट्रीज में भी तेजी की संभावनाएँ मजबूत हैं। स्टॉक ने नीचे जाती ट्रेंड लाइन को तोड़ते हुए ऊपर की ओर ब्रेकआउट किया, जो रुझान बदलने का संकेत है। इसके साथ ही वॉल्यूम में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो खरीदारी की ताकत को दर्शाती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इसे 1075 रुपए के आसपास खरीदा जा सकता है। स्टॉप लॉस 1000 पर रखें और टारगेट 1205 रुपए रखा गया है। पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने 340–350 रुपए के स्तर से उछलकर ऊपर की ओर बढ़त बनाई है और धीरे-धीरे मजबूती हासिल कर रहा है। हाल ही में 420 रुपए के आसपास ब्रेकआउट हुआ, जिससे नए खरीदार बाजार में आए हैं। विश्लेषक की सलाह है कि इसे 433 रुपए के स्तर पर खरीदा जा सकता है। स्टॉप लॉस 408 रुपए पर सेट करें और टारगेट प्राइस 500 रुपए रखा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन स्टॉक्स में तकनीकी मजबूती के संकेत हैं, लेकिन निवेशक स्टॉप लॉस का पालन करते हुए ही निवेश करें। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इस तरह के अवसर निवेशकों के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। सतीश मोरे/19मार्च ---