मुम्बई (ईएमएस)। 28 मार्च से जहां आईपीएल 2026 के मुकाबले शुरु हो रहे हैं। वहीं दूसरी और दो प्रुमुख टीमों के मालिकाना अधिकार में बदलाव आने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अलावा राजस्थान रॉयल्स भी बिकने के लिए तैयार है। इन दौनो ही फ्रैंचाइजी के लिए कई हजार करोड़ की बोलियां लगी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार रॉयल्स का खरीदने के लिए कम से कम तीन बड़े निवेशकों ने बोली लगायी है। इसमें आदित्य बिड़ला समूह ने अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लिटजर के साथ मिलकर बड़ी बोली लगाई है। राॅयल्स की ओर से शुरुआत में कुछ शेयर बेचने की बातें कही जा रही थीं पर अब पूरी फ्रेंचाइज़ी को ही बेचने की बात कही जा रही है। राजस्थान रॉयल्स की बाजार कीमत इस समय 1.1 से 1.35 अरब डॉलर (करीब 9,000 से 12,000 करोड़ रुपये) है। एक रिपोर्ट के अनुसार टीम पर करीब 11,956 करोड़ रुपये की बोली लग गयी है जिससे ये आईपीएल का सबसे महंगा सौदा भी हो सकता है। अभी टीम का मालिकाना अधिकार तीन भागों में बंटा है। इसमें इमर्जिंग मीडिया लिमिटेड के पास 65 फीस दी हिस्सेदारी है, रेडबर्ड कैपिटल्स के पास 15 फीसदी और लचलानप मर्डोके के पास 13 फीसदी शेयर हैं। वहीं बची हुई हिस्सेदारी अन्य निवेशकों के पास है, ऐसे में पूरी फ्रेंचाइज़ी की बिक्री के लिए सभी निवेशकों से मंजूरी लेनी होगी। रॉयल्स को खरीदने के लिए आदित्य बिड़ला समूह के अलावा कई अन्य कारोबारी समूह भी हैं। वहीं दूसरी ओर आरसीबीबी के मालिकाना अधिकार को लेकर 31 मार्च तक फैसला होना है पर रॉयल्स के मामले में ऐसा नहीं है। इन दोनो ही करार के बाद आईपीएल में भी बदलाव आया है। ईएमएस 19 मार्च 2026