- विद्यालय में छात्रों को कराई गई थी नक़ल, शिक्षा विभाग की जाँच एवं कार्यवाही पड़ी ठंडे बस्ते में. कटनी(ईएमएस) शासकीय नवोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में नक़ल कराये जाने का मामला लंबे दिनों से शुर्खियों में है।परीक्षा परिणाम आने के बाद पूर्णतःस्पष्ट भी हो गया है। गौरतलब है कि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरीबंद में केंद्रीय नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र राय द्वारा परीक्षा ड्यूटी में लगाये गए शिक्षकों से मिलीभगत कर कुछ खास छात्रों को नक़ल कराया गया था।जिसके बाद एक आम अभिभावक ने 19 दिसंबर 2025 को अपना नाम गोपनीय रखते हुए देश के प्रधानमंत्री एवं नवोदय विद्यालय समिति सहित जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत भेजी थी।19 जनवरी 2026 को नवोदय विद्यालय समिति भोपाल द्वारा प्रवेश परीक्षा में नक़ल जैसे गंभीर अनियमिता मामले में नवोदय विद्यालय बड़वारा को जांच करने के निर्देश जारी किये गए थे। दिनांक 22 जनवरी 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी कटनी द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोज गर्ग एवं बीआरसी प्रशांत मिश्रा को नोटिस जारी कर नवोदय विद्यालय जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा में नकल कराये जाने का मामला बेहद संगीन होने 3 दिवस में जाँच कर विभाग को रिपोर्ट पेश करने निर्देशित किया गया था। - परिणाम आने के बाद शिक्षकों के करीबी छात्र उत्तीर्ण-- 17 मार्च 2026 को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है।महावीर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बहोरीबंद में नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा के दौरान जिन छात्रों को नकल कराई गई थी एक छात्रा को छोड़कर बाकी सभी छात्र उत्तीर्ण हो गए है। जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के दौरान कुछ शिक्षकों के परिवार एवं रिस्तो से जुड़े हुए खास छात्रों को नकल कराया गया था जिन छात्रों के नाम सामने आये थे वह नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिये पात्र बताये जा रहे है। - आम अभिभावक ने शिकायत कर विद्यालय की खोली थी पोल-- महावीर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बहोरीबंद में आयोजित परीक्षा के दौरान जिन छात्रों को अनुचित लाभ देकर नक़ल कराई गई थी, उनमें छात्रा देविका सैनी, हेमांग रजक,(शिक्षक ललित रजक का भतीजा) पारुल नायक, (शिक्षक प्रदीप नायक की पुत्री), आराध्या नायक(शिक्षक अरविन्द नायक की पुत्री),संतीक्षा नायक(शिक्षक उमेश नायक की पुत्री),पारुल नायक (शिक्षक प्रदीप नायक की पुत्री) सहित एक अन्य छात्र की शिकायत नामजद की गई थी। यह भी आरोप थे कि उक्त छात्रों को परीक्षा के समय परीक्षा इयूटी में लगे कुछ शिक्षकों ललित रजक, प्रदीप नायक एवं दो अन्य शिक्षकों द्वारा प्राचार्य की मिलीभगत से उक्त गंभीर एवं बेहद निंदनीय कार्यों को अंजाम दिया गया जो परिणाम आने के बाद परीक्षा ड्यूटी के दौरान शिक्षकों पर लगाये गए आरोप सच साबित हो गए है। - आम अभिभावको में उपजा आक्रोश-- महावीर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र राय पर अभिभावको का आक्रोश परिणाम आने के बाद बढ़ गया है। कहना है कि विद्यालय के प्राचार्य द्वारा पद की गरिमा को तार-तार कर दिया गया है,जो नैतिक शिक्षा के विपरीत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।शैक्षणिक बेईमानी,अनैतिक आचरण एवं व्यवसायिक कदाचार शिक्षा व्यवस्था के प्रति गंभीर अपराध किया गया है। इनका कहना है- मनोज गर्ग- बीईओ,बहोरीबंद। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में नक़ल कराने के मामले की जाँच नवोदय विद्यालय समिति ने स्वयं किया है। ईएमएस-कटनी 20/03/2026, अनिल दीवान