क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


- सेवा से सीखो अभियान सागर ईएमएस। ओजस्विनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वयंसेवकों ने संजीवनी बाल आश्रम में सेवा से सीखो अभियान के अंतर्गत सेवा भाव के साथ हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व संस्था चेयरपर्सन आदरणीय डॉ सुधा मलैया जी के संरक्षण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ओजस्विनी ग्रुप की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वयंसेवकों ने मिलकर संजीवनी बाल आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बच्चों के साथ यह पावन पर्व मनाया। उन बच्चों के साथ समय बिताया, जो किसी कारणवश आश्रम परिसर से बाहर आकर त्योहारों का आनंद नहीं ले पाते।कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को फल-फ्रूट्स एवं नाश्ता वितरित किया गया। साथ ही उनके साथ हंसी-खुशी के पल साझा कर उन्हें अपनापन और स्नेह का अहसास कराया गया। इस शुभ अवसर पर रा से यों इकाई के युवाओं ने सेवा और मानवता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से भारती पटेल, रामानंद कुर्मी , रामजी साहू, नैंसी, मुस्कान, आदर्श, भूमि एवं अन्य साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन हेतु रा से यों कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोह अशफ़ाक सिद्दीकी जी ने रा से यों स्वयंसेवकों को शुभकामनाएँ दी। एवं अमित चौरसिया ने सभी स्वयंसेवकों के कार्यो की सराहना करते हुए, इसी प्रकार सेवा भाव एव सामाजिक कार्यो को निरंतर करने की बात की। जिससे समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थीयों के व्यक्तित्व विकास की संकल्पना पूर्ण होंगी। यह कार्यक्रम समाज के प्रति युवाओं की संवेदनशीलता और सेवा भावना का प्रतीक रहा, जो यह संदेश देता है कि त्योहारों की सच्ची खुशी दूसरों के साथ बांटने में ही है। निखिल सोधिया/ ईएमएस/20/03/2026