क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


- मिलीभगत मिलने पर अधिकारियों पर भी कार्रवाई इन्दौर (ईएमएस) नगर निगम के भवन अधिकारी के नाम पर पैसे मांगने के वायरल ऑडियो पर एमआइसी सदस्य राकेश जैन ने पत्र लिखकर निगमायुक्त से दोषी पर एफआइआर करवाने और अधिकारियों की मिलीभगत मिलने पर अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में कार्रवाई को लेकर यह भी मांग की गई है जोन के बीओ, बीआइ, दरोगा आदि की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई जाए, ताकि पता लग सके कि अधिकारी के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा यह व्यक्ति उनसे संपर्क में था या नहीं? जैन के अनुसार जोन 14 के वार्ड 82 में बिना नोटिस बेसमेंट सील किया था। इसमें स्थानीय भवन अधिकारी के नाम से रिश्वत की मांग पवन नामक व्यक्ति ने की थी। सुदामा नगर में हुई इस कार्रवाई की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गई थी। आनंद पुरोहित/ 20 मार्च 2026