राज्य
20-Mar-2026


देहरादून (ईएमएस)। राष्ट्रवादी सिख मोर्चा ने कहा है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में लगातार सिख समुदाय की अनदेखी जारी हैं, जो आज एक बार फिर कैबिनेट विस्तार में साबित हो गया है। उत्तराखंड में काशीपुर विधानसभा से सिख समुदाय के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एक मात्र सिख समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में विधायक के रूप में निर्वाचित हैं, को एक बार फिर अनदेखा किया गया। मोर्चा की चुक्खूवाला स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक कुलदीप सिंह ललकार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि औरों को नमस्कार, सिखों को तिरस्कार की नीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले का दुरगामी प्रभाव निश्चित ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सिखों को लेकर वोट ठोक के, पद रोक के वाली नीति लगातार जारी हैं को लेकर उन्होंने कहा कि एक तरफ बीजेपी पार्टी चुनावों में सिख सम्मेलन करवा कर सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करने की बात करती हैं। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी और लगातार सिख समुदाय की अनदेखी जारी हैं। आखिर यह भेदभाव आखिर कब तक चलेगा। एक तरफ सब का साथ व सबका विकास और सबका विश्वास की बात करने वाली पार्टी आखिर कब तक सिखों के प्रति वोट ठोक के पद रोक के वाली नीति में चलती रहेगी यह कहा नहीं जा सकता हैं। इस अवसर पर बैठक में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/20 मार्च 2026