राज्य
20-Mar-2026


देहरादून (ईएमएस)। राजपुर रोड से विधायक खजान दास को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर कैंट विधायक सविता कपूर ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने कहा कि खजान दास के लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान विधायक सविता कपूर ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार जनहित के कार्यों को और अधिक गति देगी तथा विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने खजान दास के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके सफल कार्यकाल की उम्मीद जताई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/20 मार्च 2026