क्षेत्रीय
20-Mar-2026


मुंबई, (ईएमएस)। मध्य रेल, मुंबई मंडल, रविवार, दिनांक 22 मार्च को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। विवरण इस प्रकार है- * ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच अप और डाउन ट्रांस हार्बर लाइन पर 11.10 बजे से 16.10 बजे तक ब्लॉक की अवधि के दौरान वाशी/नेरुल और ठाणे स्टेशनों के बीच अप और डाउन ट्रांस हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल जाने वाली डाउन लाइन की सेवाएं सुबह 10:35 बजे से शाम 16.07 बजे तक और पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे जाने वाली अप लाइन की सेवाएं सुबह 10.25 बजे से शाम 16.09 बजे तक रद्द रहेंगी। मध्य रेल प्रशासन ने कहा है कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए ये मेगा ब्लॉक आवश्यक हैं। इसलिए यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। संतोष झा- २० मार्च/२०२६/ईएमएस