क्षेत्रीय
इंदौर (ईएमएस)। शहर के एलआईजी क्षेत्र में अपनी पहचान छिपाकर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती करने और उसे प्रेम जाल में फंसाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी पर आरोप है कि वह मनोज बनकर युवती से मिलता था, जबकि उसकी असल पहचान आयान खान के रूप में हुई है। स्थानीय संगठनों के हस्तक्षेप और हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। आरोपी के मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने का भी दावा किया जा रहा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। प्रकाश/20 मार्च 2026