क्षेत्रीय
20-Mar-2026


बालाघाट (ईएमएस). पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिले के 37 संगठनात्मक मंडलों में आज से दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ होंगे, जो आगामी 3 अप्रैल तक संचालित होंगे। जिसमें भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन एवं मन की बात, वैचारिक अधिष्ठान, केंद्र सरकार की योजनाएं, प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, हमारी कार्य पद्धति, कार्य विस्तार और सोशल मीडिया, ए आई, नमो ऐप, सरल ऐप जैसे महत्वपूर्ण विषय पर वक्ता अपना वक्तव्य देंगे। जिसकी व्यापक तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण नियंत्रक, प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में जिला महामंत्री, प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी डॉ नरेंद्र भैरम ने कहा कि भाजपा के हरेक कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है, जिसमें सहभागिता देना यह सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। जिसके निमित्त कार्यकर्ताओं को जवाबदेही सौंपी गई है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर ने देते हुए कहा कि संगठन की शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। इसी विश्वास के साथ हम जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर होने यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण हैं। भानेश साकुरे / 20 मार्च 2026