खेल
21-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 19 वें सत्र के लिए आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को क्षेत्ररक्षण कोच बनाया है। मूनी से पहले ये जिम्मेदारी ज्ञानेश्वर राव के पास थी। मूनी को कोच के तौर पर काफी अनुभव है । वह वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के कोच रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। टीम में सहायक कोच के तौर पर मूनी मुख्य कोच हेमांग बदानी के साथ काम करेंगे। टीम में उनके अलावा मुनाफ पटेल गेंदबाजी कोच, इयान बेल सहायक कोच है। मूनी ने आयरलैंड की ओर से 64 एकदिवीसीय और 27 टी-20 मैच खेले हैं। दिल्ली कैपिटल्स पिछले सत्र में पांचवें स्थान पर रही थी और अब तक कोई भी आईपीएल खिताब उसने नहीं जीता है। आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च को हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स का लक्ष्य इस बार बेहतर प्रदर्शन करना रहेगा। पिछले सत्र में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। पिछले सत्र में टीम के मेंटोर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन रहे थे। पीटर ने इस बार मेंटोर की जिम्मेदारी संभालने से इंकार कर दिया था। पीटरसन ने कहा, मैं इस आईपीएल सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का मेंटोर नहीं बन सकता। मैं इस काम के लिए जरूरी समय नहीं दे सकता। इस सत्र के लिए सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, हालांकि मैं आपको कमेंट्री बॉक्स करते हुए नजर आउंगा। साथ ही कहा कि आईपीएल दुनिया की सबसे अच्छी लीग है और मैं आप सभी से जल्द मिलने का मुझे बेसब्री से इंतजार है।‘’ दिल्ली कैपिटल्स अपने आईपीएल 2026 सत्र की शुरुआत एक अप्रैल को लखनऊ में इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से करेगा। ईएमएस 21 मार्च 2026