- सुरक्षा के कड़े पहरे में ईद की खरीदारी से बाजार हुआ गुलजार नई दिल्ली (ईएमएस)। उत्तम नगर की हस्तसाल जेजे कॉलोनी में तरुण हत्याकांड के बाद तनाव कम हुआ है। ईद के मौके पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बाजारों में रौनक लौट आई है। लोग बिना डर के खरीदारी कर रहे हैं, जिससे व्यापारियों में खुशी है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। हत्याकांड के बाद पिछले कुछ दिनों से जो सन्नाटा पसरा था, वह अब त्योहार की चहल-पहल में बदल गया है। क्षेत्र के प्रमुख बाजारों को ईद के मद्देनजर खास तौर पर सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों और सजी हुई दुकानों ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/मार्च/2026