नई दिल्ली (ईएमएस)। तरुण की मौत के बाद से ही उत्तम नगर में तनाव है, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद से पहले आरोप लगाया है कि धार्मिक नेताओं ने ईद पर खून की होली खेलने की धमकी दी थी, यानी बड़े पैमाने पर हिंसा और खून-खराबे की चेतावनी दी गई है। दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर्व के दौरान 4 मार्च को 26 वर्षीय तरुण की हत्या के बाद से ही तनाव का माहौल है। इस बीच ईद का त्योहार भारी सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच मनाया जा रहा है। ईद से पहले खून की होली खेलने की धमकी दी गई थी। डर और तनाव के बीच उत्तम नगर इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें ईद की शांतिपूर्ण नमाज अदा करने के बाद कुछ युवक सुरक्षा में तैनात पुलिस पर फूल बरसाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दो शख्स फूलों की पंखुड़ियों से भरा बैग पकड़े हुए हैं और पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों पर फूल बरसा रहे हैं। इसी बीच बैकग्राउंड में एक व्यक्ति को यह कहते सुना जा सकता है, ‘पुलिस ने पूरा सहयोग दिया। इन्होंने (सुरक्षाबलों) ने बहुत बेहतरीन काम किया है। आपको बता दें कि 4 मार्च को जेजे कॉलोनी इलाके में तरुण के परिवार और उनके पड़ोसियों के बीच झड़प हुई थी, तरुण के परिवार की एक बच्ची ने छत से एक गुब्बारा फेंका था जो गलती से एक दूसरे समाज की महिला को जा लगा था। इसके बाद कथित तौर पर महिला ने अपनी जान पहचान के लोगों को बुलवाया और तरुण को जमकर पीटा जिसके बाद ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/मार्च/2026