- पानी की समस्या का समाधान राजनांदगांव (ईएमएस)। वार्ड नंबर 39 हीरा मोती वार्ड मे देवांगन समाज की बोरिंग में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए नया सबमर्शिबल पंप सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। इस कार्य के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्ड पार्षद रवि सिन्हा द्वारा विधिवत नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती जलाकर शुभारंभ किया गया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछले कुछ समय से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही थी, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। नई मोटर लगने से अब नियमित और पर्याप्त पानी की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर पार्षद रवि सिन्हा ने कहा,“जनता की मूलभूत सुविधाएं हमारी प्राथमिकता हैं। पानी जैसी आवश्यक जरूरत में किसी भी प्रकार की परेशानी का निवारण किया जावेगा। देवांगन समाज की इस समस्या के समाधान के लिए हमने तत्काल पहल की और आज इसका स्थायी निराकरण कर दिया गया है। आगे भी क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे।” कार्यक्रम में समाज के प्रमुख सदस्य डी के देवांगन (अध्यक्ष देवांगन समाज दुर्गा चौक इकाई), रीतेश देवांगन (अध्यक्ष यामिनी कला केंद्र), अजय श्रीवास्तव, बशीर बडगूजर, दिनेश देवांगन, संदीप निर्मलकर, वीरेंद्र रजक एवं अन्य वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस पहल के लिए पार्षद का आभार व्यक्त किया। यही है विकास की रफ़्तार! जो कहा, वो करके दिखाया। दो दिवस पूर्व ही पटेल समाज के भवन मे भी बोर कराकर सबमर्शिबल पंप लगाया गया था।मात्र 2 दिन पहले पटेल समाज द्वारा पटेल समाज भवन में बोरवेल की मांग रखी गई थी। पार्षद रवि सिन्हा की तत्परता और महापौर मधुसूदन यादव के त्वरित निर्णय से आज 2 दिन के भीतर ही बोरवेल खनन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम मे भुवन लाल पटेल (अध्यक्ष), शिवनारायण पटेल (सचिव), संजू पटेल (कोषाध्यक्ष), बंसी पटेल (जिला उपाध्यक्ष), शत्रुहन पटेल (उपाध्यक्ष), पीताम्बर पटेल (सहायक सचिव) उपस्थित रहे।