जबलपुर, (ईएमएस)। रसोई गैस की किल्लत के बीच बरेला में वाहनों में अवैध गैस रिफलिंग का मामला सामने आया है| इस बीच पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और इंडेन कम्पनी का एक घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 रिफलिंग मोटर मशीन, 2 पाईप, रेग्युलेटर, इलेक्ट्रिक वायर तथा इलेक्ट्रानिक तराजू जब्त किए है| बरेला थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस शुभम सिंह ठाकुर ने बताया कि गत शाम मुखबिर की सूचना पर जैन मंदिर के पास बरेला में घरेलू गैस सिलेण्डर से किसी वाहन में गैस रिफलिंग कर रहे ग्राम हिनोतिया भोई निवासी 59 वर्षीय कृष्ण कुमार सोनकर को गिरफ्तार कर उसके पास से घरेलू गैस सिलेण्डर, एक रिफलिंग मोटर मशीन, 2 पाईप, रेग्युलेटर, इलेक्ट्रानिक वायर तथा एक इलेक्ट्रानिक तराजू जब्त करते हुए आरोपी के विरूद्ध धारा 289 बीएनएस तथा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 21 मार्च 2026/ 05.46