जबलपुर, (ईएमएस)। स्कोडा ऑटो इंडिया ने रिफ्रेश्ड और अपग्रेडेड नई कुशाक की कीमतों और कस्टमर डिलीवरी शुरू होने की घोषणा कर दी है। इस साल जनवरी में लॉन्च हुई नई कुशाक, वैल्यू, सेफ्टी, ड्राइविंग डायनामिक्स के मामले में सबसे आगे है और पूरी रेंज में यूरोपियन टेक्नोलॉजी को सबके लिए लाने की ब्रांड की स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाती है। नई कुशाक पाँच ट्रिम्स में उपलब्ध है क्लासिक़, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो, जो मैनुअल और रियल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन देती है। कस्टमर्स के पास आठ रंगों. कैंडी व्हाइट, कार्बन स्टील, ब्रिलियंट सिल्वर, लावा ब्लू, और डीप ब्लैक में से चुनने का ऑप्शन है, जिसमें तीन बिल्कुल नए रंग शामिल हैं शिमला ग्रीन, स्टील ग्रे, और चेरी रेड। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा, स्कोडा में हमारा मिशन यूरोपियन टेक्नोलॉजी को सबके लिए उपलब्ध कराना और इसे ज़्यादा कस्टमर्स के लिए आसान बनाना है। सुनील साहू / मोनिका / 21 मार्च 2026/ 05.52