रामगढ़(ईएमएस)।ईद-उल-फितर के अवसर पर शनिवार को रामगढ़ शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अकीदत और उत्साह के साथ अदा की गयी।सुबह से ही नमाजियों की भीड़ सभी मस्जिदों में उमड़ी।शहर के जामा मस्जिद गोलपार, ईदगाह नईसराय, मस्जिदे कुबा, मदीना मस्जिद, मस्जिद अक्सा सहित अन्य मस्जिदों में तय समय पर नमाज अदा की गयी।नमाज के बाद लोगों ने अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी तथा एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।अंजुमन अस्लाहुल मुस्लैमिन द्वारा जारी समय के अनुसार विभिन्न मस्जिदों में नमाज संपन्न करायी गयी। इसकी जानकारी अंजुमन कमिटी के सचिव अब्दुल मजीद ने दी।ईद से पूर्व माह-ए-रमजान के आखिरी जुम्मे, अलविदा जुम्मा के दिन भी शहर की सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे थे।लोगों ने नए कपड़े, इत्र और सुरमा लगाकर अल्लाह की इबादत की। कर्मवीर सिंह/21मार्च/26