--फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ करती जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय हाथरस (ईएमएस)। क्षेत्र के गांव कपूरा में ग्रामवासियों के सहयोग से माँ काली की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने फीता काटकर किया।शोभायात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। माँ काली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल रहे,कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने अतिथि का फूल-मालाओं से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण भी किया गया।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है और क्षेत्र में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है।आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा। इस दौरान विकास भारद्वाज, योगेश शर्मा, खजान सिंह, राजेंद्र शर्मा, सुखराम शर्मा, हरनारायण बघेल, रूपकिशोर प्रधान, बिजेंद्र बघेल, कालीचरण शर्मा, पिंकी प्रधान, शिवकुमार और विनय शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 21 मार्च 2026