राष्ट्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: कि ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हमारे समाज में भाईचारे और दया की भावना को और मजबूत करे। सभी के सुख और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। ईद मुबारक! ईएमएस, 21 मार्च, 2026