क्षेत्रीय
21-Mar-2026
...


बालाघाट (ईएमएस)। राज्य आनंद संस्थान मप्र शासन के आदेशानुसार 22 जनवरी को आयोजित आनंद उत्सव कार्यक्रम में सेक्टर ग्राम पंचायत सिजोरा से प्रतिभागी ग्राम पंचायत समरिया व ग्राम पंचायत खजरा द्वारा भाग लिया गया था। इस पर्व में राज्य स्तरीय फोटो, वीडियो ग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें फोटो ग्राफी प्रतियोगिता में मिलिंद्र कुमार पिता दोहाराम पिवहरे निवासी ग्राम कुकर्रा तहसील बैहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 20 मार्च को आयोजित अंतरराष्ट्रीय खुशहाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आनंद के आयाम कार्यक्रम में उन्हेंं स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 25000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। भानेश साकुरे / 21 मार्च 2026