क्षेत्रीय
22-Mar-2026
...


- भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी से की भेंट-मुलाक़ात कोरबा (ईएमएस) भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में संजीव कुमार शर्मा एवं सह संयोजक के रूप में संजय पांडेय व मनोज अग्रवाल के मनोनयन के पश्चात सभी ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी से सौजन्य भेंट-मुलाक़ात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता एवं किसान मोर्चा के कार्यालय प्रभारी शिव चंदेल भी उपस्थित रहे। 22 मार्च / मित्तल