सरायकेला(ईएमएस)।सरायकेला खरसावां जिला में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गई है। रविवार को व्रती नहा धो कर पूरे विधि विधान के साथ शुध्द रूप से लौकी भात तैयार किया और ग्रहण किया इसी के साथ तीन दिवसीय चैती छठ का शुरुवात हो गया है। छठ पूजा को लेकर नदी घाट की साफ सफाई कर लिया गया है।वहीं पूजा को लेकर फल से लेकर आने सामग्री की खरीद कर लिया गया है। रविवार को श्रद्धालु लौकी भात का सेवन किया इसी के साथ 36 घन्टे का निर्जला उपवास शुरू हो गया है।चैती छठ के तहत सोमवार को खरना किया जाएगा जिसमे व्रती आम लकड़ी से खीर व रोटी प्रसाद तैयार कर भगवान भास्कर और छठी मैया को अर्पित करेंगे।मंगलवार को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे जबकि बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगे। कर्मवीर सिंह/22मार्च/26