हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बीती रात क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानोें से दो लोगों को चाकू के साथ दबोचा है। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक बीती रात पुलिस का गश्ती दल क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल को अलग-अलग जगहों पर दो संदिग्ध देखे गये, जोकि पुलिस को देखकर भाग खडे हुए। जिन पर पुलिस को शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उनको दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से एक-एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम गुलफाम पुत्र स्व. हवीव निवासी बडी मस्जिद के पास मौहल्ला पांवधोई ज्वालापुर हरिद्वार और अफजल पुत्र इस्लाम निवासी ईदगाह रोड मौहल्ला पांवधोई ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। लेकिन आरोपियों ने चाकू लेकर रात में क्षेत्र में घूमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-02) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/22 मार्च 2026