क्षेत्रीय
23-Mar-2026


सीहोर (ईएमएस)। गणगौर त्योहार मारवाड़ी पढ़ती से मनाया जाने वाला एक ऐसा त्यौहार हे जिसमें महिलाएं पूर्ण श्रृंगार कर भगवान शंकर एवं माँ पार्वती की पूजा अर्चना करती है एवं अपने सुहाग की दीर्घायु होने की कामना करती है। गणगौर का त्यौहार पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित त्योहार है, दस दिन तक चलने वाले इस त्योहार के अंतिम दिवस माहेश्वरी समाज सीहोर द्वारा माहेश्वरी भवन से बेल गाड़ी पर भगवान ईसर जी एवं माँ गौरा जी का चल समारोह निकाला गया, जो कि शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ सीवन नदी महिला घाट पर पहुंची एवं महिलाओं द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई एवं रात्रि में माहेश्वरी भवन पर महिलाओं द्वारा झाले दिए गए । माहेश्वरी समाज की प्रमुख समाज जिला अध्यक्ष गीता सोडानी, प्रदेश पदाधिकारी सत्यभामा मंत्री , प्रतिभा झवर , सरोज झावर ,रजनी बाहेती , शोभा चांडक , आभा मंत्री, आभा कास्ट, ज्योति झांवर, लीला कुइयां माहेश्वरी समाज की महिला मंडल अध्यक्ष संगीता राठी ,सचिव अनिता बांगड़ ,गायत्री साबू शिवानी कास्ट, रानी तोषनीवाल, निशा मंत्री, बबीता बियानी, मंजू मूंदड़ा, तृप्ति राठी , साक्षी मंत्री , प्रिया मूंदड़ा, रश्मि बाहेती,चंदन कास्ट,प्रिया मुंद्रा सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज की महिलाऐं उपस्थित रही। ईएमएस/ विमल जैन / 23 मार्च 2026