फिरोजाबाद(ईएमएस) बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में 24 मार्च 2026 को एक दिवसीय निःशुल्क वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 10 बजे से ठा० वीरी सिंह महाविद्यालय में आयोजित होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस रोजगार मेले में लगभग 50 कंपनियों/नियोजकों के शामिल होने की संभावना है, जबकि 5000 से अधिक अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने का अनुमान है। मेले में देश और प्रदेश की विभिन्न कंपनियां सीधे साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल Rojgar Sangam Portal (rojgaarsangam.up.gov.in) और National Career Service Portal (ncs.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पूरी तरह निःशुल्क होगी चयन प्रक्रिया प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी। किसी भी प्रकार का शुल्क अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा। जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय पंजीकरण कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र (आईडी) और अपना रिज्यूम साथ लाना अनिवार्य होगा। हालांकि, मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (मार्गव्यय) देय नहीं होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। ईएमएस