फिरोजाबाद(ईएमएस)जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत फिरोजाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक रामलीला मैदान स्थित महर्षि परशुराम शिविर कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट ने की। बैठक में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली महर्षि परशुराम शोभायात्रा को लेकर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा द्वारा शोभायात्रा के लिए पंडित सुनील वशिष्ठ को अध्यक्ष तथा पंडित लक्ष्मण तिवारी को संयोजक नियुक्त किया गया। घोषणा के बाद उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष और संयोजक का माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। भव्य और संस्कारयुक्त होगी शोभायात्रा बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि वर्ष 2026 की शोभायात्रा सादगी, भव्यता और पारंपरिक संस्कारों के साथ निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में विप्र समाज की महिलाओं की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि संगठन की टीम पूरे जनपद में ब्राह्मण समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। प्रमुख रूप से पंडित विकास दुबे, उमाकांत पचौरी, राकेश शर्मा (चुन्नू), अरुण पालीवाल, महिला जिलाध्यक्ष मिथिलेश शर्मा, मुकेश गौड़, मधुरिमा वशिष्ठ, राम शर्मा, मीरा शर्मा, संजय दुबे, अनुपम दुबे, दिलीप दीक्षित, संदीप शर्मा, मनोज शर्मा, अनूप शर्मा, विमल शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ, अनिल शर्मा, अश्वनी शर्मा, रविंद्र नाथ गर्ग, विवेक गर्ग, आशीष दीक्षित, दीपक शर्मा, प्रदीप शर्मा, मुकेश पांडेय, प्रभा तिवारी, सुदेश तिवारी, पिंकी, विनीता दुबे, रजनी दुबे, गीता वशिष्ठ, ललिता शर्मा, शिप्रा गुवरेले, मीना शुक्ला, कमलेश शर्मा, प्रीति शर्मा, कमल किशोर दुबे, बाल गोविंद शर्मा, संजय पाराशर, सुमित दुबे, यश दुबे, रत्नेश कुमार राजोरिया, योगेंद्र मोहन शर्मा, डॉ. संजय शर्मा, नीरू शर्मा, नितिन भारद्वाज (एडवोकेट), शैलेंद्र तिवारी, रत्नेश राजोरिया, वीरू, पुष्पेंद्र कुमार भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने एकजुट होकर शोभायात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। ईएमएस