फरीदाबाद (ईएमएस)। भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित स्टार पवन सिंह एक वायरल वीडियो के बाद नए विवाद में घिर गए हैं. हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की शिकायत पर मामला अब महिला आयोग तक पहुंच गया है, जिसने उन्हें नोटिस जारी कर पेश होने का निर्देश दिया है. करीब चार महीने पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भव्य स्टेज शो का आयोजन हुआ था, जहां पवन सिंह और मशहूर हरियाणवी मॉडल अंजलि राघव एक साथ परफॉर्म कर रहे थे. इसी शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, जिसमें पवन सिंह द्वारा अंजलि राघव को असहज तरीके से छूने का आरोप लगा है. अंजलि ने अब इस मामले को लेकर हरियाणा महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है, जिसके बाद आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए पवन सिंह को 2 अप्रैल को फरीदाबाद कार्यालय में तलब किया है. सुबोध/२३-०३-२०२६